home page

हरियाणा में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाला मध्य प्रदेश से काबू, पांच दिन का रिमांड

 | 
हरियाणा में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाला मध्य प्रदेश से काबू, पांच दिन का रिमांड


कैथल, 05 मई (हि.स.)। कैथल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चूरा पोस्त सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव चंगेरी, जिला मंदसौर (मध्य प्रदेश) निवासी विक्रम सिंह के रूप में हुई है, जिसे अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में एसआई जयभगवान की टीम ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि 23 जून 2025 को सीआईए-1 पुलिस के एएसआई कमलजीत सिंह की टीम ने मानस रोड स्थित ड्रेन पुल के पास नाकाबंदी कर ट्रक नंबर एचआर 56बी-0750 को रुकवाया था। जांच के दौरान ट्रक चालक जशकरण और परिचालक गुरदयाल को काबू किया गया। तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन में ड्राइवर सीट के पीछे रखे प्लास्टिक बैग से पांच किलो 900 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ था।

इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज कर जांच एसआई जयभगवान सिंह को सौंपी गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि बरामद चूरा पोस्त की सप्लाई मध्य प्रदेश निवासी विक्रम सिंह द्वारा की गई थी।

पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ के लिए अदालत से पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे