home page

सोनीपत : राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए 14 खिलाड़ी रवाना

 | 
सोनीपत : राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए 14 खिलाड़ी रवाना


सोनीपत, 24 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र

के नासिक में 25 से 28 जून 2026 तक होने वाली 14वीं जूनियर एवं सब-जूनियर राष्ट्रीय

पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रताप स्कूल खरखौदा के 14 खिलाड़ी बुधवार

को रवाना हुए। इन खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता

में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया था।

खिलाड़ियों

को विद्यालय प्रबंधन, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता एवं खेल निदेशक ओम प्रकाश दहिया,

अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया, प्राचार्या दया दहिया तथा कोच जगमेंदर पांचाल ने शुभकामनाएं

देकर रवाना किया।

जूनियर

वर्ग में तान्या 43-47 किलोग्राम, शुभम 51-55 किलोग्राम, हर्षित 75-79 किलोग्राम, वंशु

दाबस 79-83 किलोग्राम और निखिल दाबस 87-100 किलोग्राम प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सब-जूनियर

वर्ग में आशीष सैनी 30-33 किलोग्राम, समीक्ष मान 36-39 किलोग्राम, यश 39-42 किलोग्राम,

अमोल खटाना 48-51 किलोग्राम, जितेन 51-54 किलोग्राम, धीरज 54-57 किलोग्राम, कार्तिक

धमिया 57-60 किलोग्राम तथा दिव्यांश चौधरी 60-63 किलोग्राम अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

खेल निदेशक ओम प्रकाश दहिया ने कहा कि प्रताप स्कूल के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर

पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल

भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। अकादमिक

निदेशक डॉ. सुबोध दहिया ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण

माध्यम हैं। विद्यालय प्रबन्धन ने सभी खिलाड़ियों

के उज्ज्वल भविष्य और सफल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना