home page

सोनीपत में 44 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मामला दर्ज

 | 
सोनीपत में 44 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मामला दर्ज


सोनीपत, 16 अगस्त (हि.स.)। गन्नौर क्षेत्र के गांव सनपेड़ा से 44 वर्षीय नरेन्द्र के संदिग्ध परिस्थितियों

में लापता होने का मामला सामने आया है। वह 30 जुलाई को ड्यूटी से घर लौटे थे। घर पहुंचने

के बाद उन्होंने हरिद्वार जाने की बात कही। परिवार ने कुछ दिन बाद सभी के साथ हरिद्वार

जाने की बात कही। इसके करीब एक घंटे बाद नरेन्द्र अपना मोबाइल फोन घर पर चार्जिंग पर

लगाकर पैदल बाहर घूमने के लिए निकल गए। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे।

नरेन्द्र

के बेटे नितेश ने थाना एचएसआईआईडीसी बड़ी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि परिवार ने

पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की। करीब

दो सप्ताह तक तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

परिजनों के अनुसार नरेन्द्र ने लापता होने के समय नीले रंग की बनियान, काले रंग का

पजामा और नीले रंग की चप्पल पहन रखी थी। उनका रंग सांवला है और कद करीब छह फुट बताया

गया है।

परिजनों ने पुलिस को उनकी शारीरिक पहचान से जुड़ी अन्य जानकारी भी दी है। पुलिस

के अनुसार शिकायत मिलने के बाद नरेन्द्र की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू की गई।

शिकायत में बताए गए तथ्यों की जांच की गई। मामला संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने मुकदमा

दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस नरेन्द्र की तलाश के साथ घटनाक्रम से जुड़े

सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों और जांच के

आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना