home page

सोनीपत में हाईकोर्ट बार चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

 | 
सोनीपत में हाईकोर्ट बार चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण


सोनीपत, 13 मार्च (हि.स.)। हरियाणा

, पंजाब व चंडीगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग

से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को सोनीपत में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण एसडीएम सुभाष चंद्र के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें मास्टर ट्रेनर संजय

श्योराण ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी आवश्यक पहलुओं की जानकारी दी।

मास्टर

ट्रेनर ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक मतदान अधिकारी, एक सहायक मतदान अधिकारी

तथा एक पर्यवेक्षक या पीठासीन अधिकारी तैनात किए गए हैं। सोनीपत में मतदान के लिए कुल

पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से तीन केंद्र सोनीपत न्यायालय परिसर में स्थापित

होंगे, जहां सोनीपत, खरखौदा और राई के अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चौथा

मतदान केंद्र गन्नौर न्यायालय परिसर तथा पांचवां केंद्र गोहाना न्यायालय परिसर में

बनाया जाएगा। उन्होंने

बताया कि चुनाव प्रक्रिया बैलट बॉक्स और बैलट पेपर के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।

मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर कम्पार्टमेंट बनाए जाएंगे। सोनीपत में तीन से पांच

वोटर कम्पार्टमेंट स्थापित किए जाएंगे ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू ढंग से चल सके।

चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी मतदान से एक दिन पहले मतदान केंद्र पर पहुंचकर आवश्यक

तैयारियां पूरी करेंगे और रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे।

संजय

श्योराण ने बताया कि अंतिम प्रशिक्षण 17 मार्च को मिनी सचिवालय सोनीपत में आयोजित होगा।

उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में पहली बार प्रशासन की भूमिका बार चुनाव में

सुनिश्चित की गई है और चुनाव विभाग प्रशासन की सहायता से पूरी प्रक्रिया संपन्न करा

रहा है। मुख्य चुनाव अधिकारी हरियाणा ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम

से चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया

पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से कराई जाए तथा कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं

को सुचारू मतदान की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना