home page

सोनीपत: मुख्यमंत्री विकास का पिटारा खेलेंगे 29 मार्च धन्यवाद रैली में : डा. अरविंद शर्मा

 | 
सोनीपत: मुख्यमंत्री विकास का पिटारा खेलेंगे 29 मार्च धन्यवाद रैली में : डा. अरविंद शर्मा


बूथ कार्यकर्ताओं की तपस्या

से गोहाना में खिला कमल

पार्टी कार्यकर्ताओं का

अभिनंदन कर पुष्प वर्षा की

सोनीपत, 01 मार्च (हि.स.)। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा

है कि 29 मार्च को गोहाना विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली

में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे और क्षेत्र

के लिए विकास कार्यों की घोषणाएं करेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में हो रही

अन्य धन्यवाद रैलियों की तुलना में गोहाना की रैली रिकार्डतोड़ रहेगी।

गोहाना स्थित दीपांशी गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम

में मंत्री ने रविवार को विधानसभा चुनाव के दौरान बूथ स्तर पर सक्रिय रहे बूथ एजेंटों, जिला व

विधानसभा पदाधिकारियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं

पर पुष्पवर्षा कर सम्मान व्यक्त किया गया और सभी को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं

दी गईं।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि बूथों की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सतत मेहनत के

कारण ही गोहाना विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली। संगठन की असली

शक्ति जमीनी स्तर के कार्यकर्ता होते हैं, जो हर परिस्थिति में डटे रहते हैं। ऐसे समर्पित

कार्यकर्ताओं का सम्मान करना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरी वार्डों

में होने वाले प्रत्येक विकास कार्य में कार्यकर्ताओं की राय को महत्व दिया जाएगा,

ताकि योजनाएं जन आवश्यकताओं के अनुरूप बन सकें। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गोहाना क्षेत्र के विकास

के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। नगर परिषद सहित 62 गांवों के विकास कार्यों

को लेकर मुख्यमंत्री से लगातार चर्चा की जा रही है, जिससे संतुलित व तेज गति से विकास

सुनिश्चित हो सके।

मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 29 मार्च की रैली को ऐतिहासिक बनाया

जाए और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को

पारदर्शी व निष्पक्ष प्रक्रिया से रोजगार मिल रहा है तथा योग्यता के आधार पर नौकरियां

दिए जाने से व्यवस्था में विश्वास बढ़ा है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना