home page

सोनीपत: नीतेश सिवाच ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीत बढ़ाया देश का मान

 | 
सोनीपत: नीतेश सिवाच ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीत बढ़ाया देश का मान


सोनीपत, 06 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा

से बरोदा हलके के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने एशियाई खेलों में 97 किलोग्राम

भार वर्ग की ग्रीको-रोमन कुश्ती में रजत पदक जीतने वाले पहलवान नीतेश सिवाच का उनके

गांव जागसी पहुंचने पर मंगलवार को स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने भी नीतेश

का उत्साह बढ़ाया और उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।

प्रदीप

सांगवान ने कहा कि नीतेश सिवाच ने रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियां युवाओं को खेलों के प्रति आगे बढ़ने की प्रेरणा

देती हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी देश की शान होते हैं और सरकार की बेहतर खेल नीति

से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने

कहा कि प्रदेश की नायब सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को

पुरस्कार के साथ अच्छी नौकरी देकर सम्मानित कर रही है। सरकार की खेल नीति से खिलाड़ियों

का उत्साह बढ़ रहा है और इसका असर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों

के बढ़ते पदकों के रूप में दिखाई दे रहा है।

नीतेश

सिवाच के कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता ओमप्रकाश दहिया ने भी खिलाड़ी की उपलब्धि

पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नीतेश ने कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम

हासिल किया है। इस अवसर पर भलेराम नरवाल, शीतल आर्य, डॉ. राममेहर राठी, नीतेश के दादा

धर्मपाल, पिता आनंद कुमार, सरपंच रमेश सहरावत, आजाद जागसी, सुरेंद्र सहरावत सहित कई

खेल प्रेमी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना