home page

सोनीपत नगर निगम के लिए कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ने किया नामांकन

 | 
सोनीपत नगर निगम के लिए कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ने किया नामांकन


सोनीपत, 22 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत

नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार कमल दीवान ने अपने समर्थकों और वरिष्ठ

नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं

में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जनता

उन्हें मौका देती है तो 100 दिनों के भीतर शहर में बदलाव दिखाई देने का दावा किया गया।

नामांकन

से पहले सेक्टर-14 स्थित कार्यालय में हवन किया गया। इसके बाद समर्थकों के साथ जुलूस

की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए नामांकन

दाखिल किया गया। नामांकन भरने के समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, सांसद दीपेंद्र

हुड्डा, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और विधायक इंदुराज भालू समेत कई स्थानीय नेता मौजूद

रहे।

नामांकन

के बाद कमल दीवान ने कहा कि नगर निगम चुनाव स्थानीय मुद्दों के आधार पर लड़ा जाएगा

और हर वार्ड की जरूरत के अनुसार अलग-अलग घोषणा-पत्र तैयार किया जाएगा। उनका कहना है

कि जनता की समस्याओं को सीधे वार्ड स्तर पर समझकर समाधान की योजना बनाई जाएगी ताकि

शहर के हर हिस्से को बराबर लाभ मिल सके। कमल दीवान ने दावा किया कि लंबे समय बाद जिला

स्तर पर संगठन को मजबूत किया गया है। ग्रामीण और शहरी स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति

कर टीम तैयार की गई है। ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक समितियां बनाई गई हैं, जिससे चुनाव

प्रबंधन को मजबूती मिलेगी और जनता तक सीधा संवाद स्थापित होगा।

उन्होंने कहा कि शहर

की मुख्य समस्याओं में जल निकासी, सीवर व्यवस्था, पेयजल, कूड़ा प्रबंधन और सड़कों की

हालत शामिल हैं। नगर निगम की नई बिल्डिंग पर हुए खर्च और विकास कार्यों की धीमी गति

को लेकर जनता में असंतोष है। यदि जनता उन्हें मौका देती है तो 100 दिनों के भीतर शहर

में बदलाव दिखाई देने का दावा किया गया। कमल

दीवान ने कहा कि कांग्रेस पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करने में विश्वास रखती

है और नगर निगम चुनाव में जनता का समर्थन मिलने की उम्मीद है। उनके अनुसार वार्ड स्तर

पर घोषणा-पत्र तैयार कर शहर के विकास की स्पष्ट दिशा तय की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना