home page

सोनीपत: तीन मई नीट के 2543 परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी

 | 
सोनीपत: तीन मई नीट के 2543 परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी


सोनीपत, 27 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत

में तीन मई को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 के शांतिपूर्ण

और पारदर्शी आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। जिले में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां

2543 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन का लक्ष्य परीक्षार्थियों को परीक्षा का सफल

संचालन सुनिश्चित करना है।

उपायुक्त नेहा सिंह ने साेमवार काे सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए परीक्षा

के दौरान सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया जाएगा और पारदर्शिता सर्वोच्च

प्राथमिकता रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष योजना तैयार की गई है। परीक्षा केंद्रों

के आसपास जाम की स्थिति न बने और वैकल्पिक मार्ग पहले से तय किए जाएं। ट्रैफिक पुलिस

की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। पीएम श्री जीजीजीएस मुरथल अड्डा केंद्र पर सबसे अधिक

720 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, यहां विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। पेयजल, बिजली,

छाया, शौचालय और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य

विभाग हर केंद्र के पास एम्बुलेंस और चिकित्सा टीम उपलब्ध रहेगी। बिजली आपूर्ति बाधित

होने की स्थिति में जनरेटर की व्यवस्था भी रहेगी। ड्रेस कोड के अनुसार परीक्षार्थी

आधी बाजू के कपड़े पहनकर आएँ। खुली चप्पल, सैंडल या कम हील वाले जूते ही पहनने की अनुमति

होगी। घड़ी, अंगूठी, कंगन या अन्य गहने पहनने पर रोक रहेगी। धार्मिक या पारंपरिक पोशाक

पहनने वाले परीक्षार्थी दो घंटे पहले केंद्र पहुँचें। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, इयरफोन,

माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड, बटुआ, हैंडबैग, बेल्ट और टोपी ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षार्थी एडमिट कार्ड, वैध पहचान पत्र और पारदर्शी पानी की बोतल साथ ला सकते हैं।

केंद्र

में प्रवेश एक बजकर 30 मिनट के बाद बंद कर दिया जाएगा। प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों

से समय पर पहुंचने की अपील की है।

परीक्षा

केंद्र इस प्रकार हैं पीएम श्री जीजीजीएस मुरथल अड्डा 720, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ

माध्यमिक स्कूल मॉडल टाउन 360, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नाहरा 336, पीएम श्री जीजीजीएस

मुरथल 240, ताऊ देवीलाल राजकीय पीजी कन्या कॉलेज मुरथल 240, पीएम श्री जीजीजीएस अकबरपुर

बारोटा 240, जीएसएसएस गढ़ी ब्राह्मण 240 और राजकीय कन्या कॉलेज सेक्टर बारह सोनीपत

167 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

बैठक

में डीसीपी कुशल पाल, एसडीएम प्रवेश कादियान, एसडीएम अमित कुमार, एसडीएम अंकित कुमार,

सीटीएम सिमरन, एसीपी राजपाल सिंह, डीईओ नवीन गुलिया और जीएम संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी

मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग मिलकर परीक्षा को सफल बनाने के लिए पूरी गंभीरता

से जिम्मेदारी निभाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना