home page

सोनीपत: जॉर्जिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप के लिए नितेश रवाना

 | 
सोनीपत: जॉर्जिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप के लिए नितेश रवाना


सोनीपत, 29 जुलाई (हि.स.)। प्रताप

सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खरखौदा के वुशु खिलाड़ी गांव माहरा निवासी नितेश

90 किलोग्राम वर्ग में 31 जुलाई से 4 अगस्त तक जॉर्जिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय

वुशु चैंपियनशिप के लिए बुधवार को रवाना हुआ। इस प्रतियोगिता के लिए ट्रायल देहरादून

में आयोजित किए गए, जिसमें नितेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर

भारतीय टीम में जगह बनाई। नितेश के चयन पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विद्यालय

प्रधानाचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, वुशु कोच विनोद गुलिया

तथा साई खेलो इंडिया के कोच दिवस कटारिया ने नितेश को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभाशीष दिया। इस अवसर

पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया ने कहा कि नितेश पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर छह

पदक जीत चुके हैं और उन्हें विश्वास है कि वह जॉर्जिया में भी भारत के लिए पदक जीतकर

देश का नाम रोशन करेंगे। नितेश ने वुशु कोच विनोद गुलिया, एसएआई खेलो इंडिया सेंटर

के कोच दिवस कटारिया तथा अपने माता-पिता को दिया। उत्कृष्ट प्रशिक्षण, अनुशासन और निरंतर

प्रोत्साहन की बदौलत ही वह भारतीय टीम में चयनित हो सके हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना