home page

सोनीपत: एशियन गेम्स की महिला हॉकी स्वर्ण पदक विजेता साक्षी और ज्योति का सम्मान

 | 
सोनीपत: एशियन गेम्स की महिला हॉकी स्वर्ण पदक विजेता साक्षी और ज्योति का सम्मान


सोनीपत: एशियन गेम्स की महिला हॉकी स्वर्ण पदक विजेता साक्षी और ज्योति का सम्मान


सोनीपत, 04 अक्टूबर (हि.स.)। एशियन

गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली सोनीपत की खिलाड़ी

साक्षी राणा और ज्योति रामावत से रविवार को विधायक निखिल मदान ने मुलाकात की। उन्होंने

दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य की प्रतियोगिताओं

के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने 44 साल बाद एशियन गेम्स

की महिला हॉकी में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी सफलता

सोनीपत, हरियाणा और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

विधायक

ने कहा कि साक्षी राणा और ज्योति रामावत ने मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और दृढ़

संकल्प के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता विशेषकर बेटियों और युवा खिलाड़ियों

के लिए प्रेरणा है। उन्होंने दोनों से उनकी खेल यात्रा, प्रशिक्षण और आगे की तैयारियों

को लेकर बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान और प्रोत्साहन समाज की

जिम्मेदारी है, क्योंकि इससे नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का हौसला मिलता है।

निखिल

मदान ने बताया कि साक्षी राणा के पिता सतपाल राणा आजीविका के लिए टीकाराम गर्ल्स वरिष्ठ

माध्यमिक विद्यालय के छात्रावास में कैंटीन चलाते थे। वहीं ज्योति रामावत के पिता का

बचपन में ही निधन हो गया था। करीब दो वर्ष पहले उनकी माता का भी निधन हो गया। इसके

बाद उनकी दादी मूर्ति देवी ने उनका पालन-पोषण किया और ज्योति को इस मुकाम तक पहुंचाने

में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विधायक

ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्राप्त प्रशिक्षक प्रीतम सिवाच ने

प्रशिक्षण दिया है। भारतीय हॉकी टीम की स्वर्णिम सफलता में उनका योगदान भी सराहनीय

है। उन्होंने प्रशिक्षक प्रीतम सिवाच को भी बधाई दी। इस अवसर पर साक्षी राणा के पिता

सतपाल राणा, उनकी मां राजकुमारी, चाचा संदीप राणा, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रोहित

राणा सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे। विधायक ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की

कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना