home page

सोनीपत:बंद मकान से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

 | 
सोनीपत:बंद मकान से लाखों के जेवर व नकदी चोरी


सोनीपत, 25 जून (हि.स.)। सोनीपत

की शास्त्री कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लगभग पांच लाख 67 हजार

100 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब मकान

में रहने वाली मोनिका अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए रोहतक जिले के

गांव खेड़ी-साध गई हुई थी।

मोनिका

ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 17 जून को घर से बाहर गई थीं। 23 जून को लौटने

पर घर का मुख्य दरवाजा खोलते ही कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर अलमारी का ताला

भी कटा हुआ था तथा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता

के अनुसार चोर ढाई तोले और एक तोले की दो सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, कानों के

झुमके, चांदी की चेन, सात जोड़ी चांदी की पाजेब, बच्चों के चांदी के कड़े, चार जोड़ी

चुटकी, 500-500 रुपये के नोटों की दो मालाएं, दो चांदी के सिक्के तथा 20 हजार रुपये

नकद चोरी कर ले गए।

चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख 67 हजार 100 रुपये आंकी

गई है। सूचना मिलने पर कोर्ट कॉम्प्लेक्स पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस

ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा फिंगर प्रिंट टीम को भी बुलाया। थाना

शहर सोनीपत में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों

ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा

रही है और संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि

जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना