home page

राष्ट्रीय एकता दिवस पर खरखौदा व गोहाना में गूंजा भाईचारे का संदेश

 | 
राष्ट्रीय एकता दिवस पर खरखौदा व गोहाना में गूंजा भाईचारे का संदेश


राष्ट्रीय एकता दिवस पर खरखौदा व गोहाना में गूंजा भाईचारे का संदेश


सोनीपत, 31 अक्टूबर (हि.स.)। लौह

पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को खरखौदा

और गोहाना में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों,

विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को

बनाए रखने का संकल्प लिया।

खरखौदा

के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पवन खरखौदा मुख्य

अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वर्ष

2014 से हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य

देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

उन्होंने

कहा कि आजादी के बाद देश की अलग-अलग रियासतों को एकजुट करने में सरदार पटेल ने अहम

भूमिका निभाई थी। उनके दृढ़ संकल्प और प्रयासों के कारण ही भारत के एकीकरण को मजबूती

मिली। इसी योगदान के चलते उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है। विधायक ने कहा कि भारत में

अलग-अलग धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों के लोग रहते हैं, लेकिन राष्ट्रीय एकता ही हम

सभी को एक सूत्र में बांधती है। आपसी भेदभाव भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ रहना हर

नागरिक की जिम्मेदारी है।

वहीं,

गोहाना में शहीद सुखबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रुखी से गोहाना बाईपास

स्थित पानीपत-रोहतक मार्ग तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें हजारों युवाओं,

विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाई। बरोदा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी

प्रदीप सांगवान ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान सभी को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।

प्रदीप

सांगवान ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश की रियासतों

को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका जीवन राष्ट्रहित

को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी जैसे आयोजन युवाओं

में देश के प्रति जिम्मेदारी, राष्ट्रसेवा और सामाजिक सद्भाव की भावना मजबूत करते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना