home page

दरबार साहिब में नतमस्तक हई प्रियंका चोपड़ा, नई फिल्म के लिए की अरदास

 | 
दरबार साहिब में नतमस्तक हई प्रियंका चोपड़ा, नई फिल्म के लिए की अरदास


चंडीगढ़, 12 अप्रैल (हि.स.)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार आधी रात को अमृतसर स्थित दरबार साहिब पहुंचकर माथा टेका। यहां करीब दो घंटे तक उन्होंने लंगर हॉल तथा बर्तन मांजने की सेवा भी की। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म अमरी की शूटिंग के सिलसिले में अमृतसर तथा आसपास के क्षेत्रों में रह रही हैं। बीती रात उनकी शूटिंग पूरी हुई और काम खत्म होते ही वह सीधे गोल्डन टेंपल पहुंच गईं।

करीब 12 दिनों के भीतर प्रियंका चोपड़ा दूसरी बार गोल्डन टेंपल पहुंचीं। यहां उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका। इसके बाद वह लंगर हॉल में गईं, जहां उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक बर्तन धोने की सेवा की। साथ ही लंगर के अन्य कार्यों में भी सहयोग किया। इससे पहले वह 31 मार्च को भी यहां आई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा