गुरुग्राम विश्वविद्यालय में यूजी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
-दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
गुरुग्राम, 08 मई (हि.स.)। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में यूजी पाठयक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। विवि के कुलपति डॉ. संजय कौशिक के मुताबिक विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यूजी पाठयक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र गुरुग्राम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकतें है। उन्होंने बताया कि जीयू ने 15 स्नातक पाठ्यक्रमों की 670 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी), मास्टर ऑफ साइंस (लाइफ साइंसेज) इंटीग्रेटेड, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (इंटीग्रेटेड), मास्टर ऑफ साइंस (फिजिक्स) (इंटीग्रेटेड ), बैचलर ऑफ साइंस (मैथमेटिक्स और डेटा साइंस), बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड-ट्रेवल और टूरिज्म)एमबीए (इंटीग्रेटेड), मास्टर ऑफ कॉमर्स (इंटीग्रेटेड), बैचलर ऑफ कॉमर्स (ग्लोबल), मास्टर ऑफ आर्ट्स (डेवलपमेंट स्टडीज) (इंटीग्रेटेड), बैचलर ऑफ साइंस (एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया), मास्टर ऑफ आर्ट्स (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) (इंटीग्रेटेड), बैचलर ऑफ आर्ट्स (योगा), (बीबीए, एलएलबी) (इंटीग्रेटेड), बैचलर ऑफ साइंस (होन्स) क्लीनिकल साइकोलॉजी (आरसीआई एप्रूव्ड) जैसे स्किल ओरिएंटेड कोर्सेज में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
----
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

