गुरुग्राम: तेज रफ्तार वाहन से कुचले व्यक्ति की मौत
गुरुग्राम, 10 अप्रैल (हि.स.)। पालम विहार पुलिस थाना क्षेत्र में सडक़ पर पड़े पाइप हटा रहे चालक को एक तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि हादसे को अंजाम देकर फरार हुए चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में न्यू पालम विहार निवासी शोभा शर्मा ने कहा कि उनका पति हरिंद्र नाथ राइड कंपनी में ड्राइवर था। वह नौ अप्रैल को अपनी ड्यूटी खत्म करके न्यू पालम विहार जा रहा था। मनिपाल अस्पताल के निकट पाइप पड़ा था। उसने अपनी बाइक साइड में लगाई और पाइप को हटाने लगा। इसी दौरान रेजांगला चौक की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल हरिंद्र को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

