home page

कैथल: लकड़ी चोरी मामले में पूंडरी पुलिस ने किए दाे आरोपी गिरफ्तार

 | 
कैथल: लकड़ी चोरी मामले में पूंडरी पुलिस ने किए दाे आरोपी गिरफ्तार


कैथल, 28 मार्च (हि.स.)। जिले में लकड़ी चोरी के एक मामले में थाना पूंडरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कैथल के अर्जुन नगर निवासी संदीप और कृष्ण के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार काे बताया कि इस मामले की जांच थाना पूंडरी के एचसी सुमित द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। मामले के अनुसार, वन रक्षक इंचार्ज बृजलाल की शिकायत पर पिछले साल छह सितंबर की रात पूंडरी–राजौंद रोड पर पाई स्थित पीग फार्म के पास बोलेरो गाड़ी में लकड़ी चोरी कर लादी जा रही थी। इसी दौरान गश्त कर रही वन विभाग की टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार होने लगे।

पुलिस के अनुसार, भागते समय आरोपियों ने पीछा कर रही सरकारी गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की और कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से गाड़ी से लकड़ी के लठ्ठे भी फेंके। वन विभाग की टीम ने पीछा करते हुए बोलेरो गाड़ी को कैथल के अर्जुन नगर क्षेत्र में काबू कर लिया।

मौके पर एक आरोपी अंकित (निवासी खेड़ी बुल्लावाली, जिला जींद) को पकड़ लिया गया था, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए थे। तलाशी के दौरान गाड़ी से लकड़ी के नाै लठ्ठे, दाे तलवारें, एक पेट्रोल आरा मशीन व अन्य उपकरण बरामद किए गए थे। इस संबंध में थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए संदीप और कृष्ण भी इस वारदात में शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे