home page

कैथल: मस्त कलंदराें का विजयी अभियान जारी, वीर वाॅरियर्स से हाेगी फाइनल में भिड़ंत

 | 
कैथल: मस्त कलंदराें का विजयी अभियान जारी, वीर वाॅरियर्स से हाेगी फाइनल में भिड़ंत


कैथल: मस्त कलंदराें का विजयी अभियान जारी, वीर वाॅरियर्स से हाेगी फाइनल में भिड़ंत


कैथल, 09 अप्रैल (हि.स.)। एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी में आयोजित हरियाणवी कलाकारों की केसीएल (कलाकार क्रिकेट लीग) के तीसरे दिन रोमांचक और कांटे के मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सुबह खेले गए पहले मुकाबले में यंग योद्धा और मस्त कलंदर टीम आमने-सामने रही। टॉस जीतकर मस्त कलंदर ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग योद्धा की पूरी टीम 19.5 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। टीम के लिए योगी अंजाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उन्होंने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का प्रयास किया।

मस्त कलंदर की ओर से विशु पुठी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवर में मात्र 18 रन देकर पांच विकेट हासिल किए और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मस्त कलंदर टीम ने 19.2 ओवर में पांच विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मस्त कलंदर ने लगातार तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली। खास बात यह रही कि टीम ने पूरी सीरीज में अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है।

वीर वाॅरियर्स ने चलाई सूरमाओं काे धूल

केसीएल के डायरेक्टर एवं हारट्रोन स्किल सेंटर के संचालक डॉ. बलविंद्र ढुल ने बताया कि दिन का दूसरा मुकाबला वीर वॉरियर्स और सुरीले सूरमाओं के बीच खेला गया। वीर वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नाै विकेट पर 169 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए कप्तान यूके हरियाणवी ने 32 गेंदों में 43 रन की तेजतर्रार पारी खेली और साथ ही तीन विकेट भी झटके, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सुरीले सूरमाओं की गेंदबाजी इस मैच में कमजोर कड़ी साबित हुई। टीम ने 20 ओवर में 37 अतिरिक्त रन दे दिए, जिनमें पांच ओवर से ज्यादा बड़ी संख्या ताे वाइड गेंदों की रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुरीले सूरमाओं की टीम 14.5 ओवर में मात्र 57 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान अमित ढुल सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए, जबकि तरुण रघुवंशी ने टीम के लिए सर्वाधिक 12 रन बनाए।

वीर वॉरियर्स ने यह मुकाबला 112 रन से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब शुक्रवार को फाइनल मुकाबला मस्त कलंदर और वीर वॉरियर्स के बीच दाेपहर एक बजे खेला जाएगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे