home page

गांधीनगर महानगरपालिका चुनाव की घोषणा, 11 अक्टूबर को मतदान, 13 अक्टूबर को आएंगे परिणाम

 | 
गांधीनगर महानगरपालिका चुनाव की घोषणा, 11 अक्टूबर को मतदान, 13 अक्टूबर को आएंगे परिणाम


गांधीनगर, 16 सितंबर (हि.स.)। गांधीनगर महानगरपालिका चुनाव को लेकर गुजरात राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही महानगरपालिका क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई।

गांधीनगर महानगरपालिका की 44 सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान 11 अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना और परिणाम की घोषणा 13 अक्टूबर को की जाएगी।चुनाव कार्यक्रम की प्रमुख तारीखें

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख: 26 सितंबर

नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख: 29 सितंबर

मतदान: 11 अक्टूबर

मतगणना और परिणाम: 13 अक्टूबर

चुनाव की घोषणा के साथ ही गांधीनगर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों ने चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में नामांकन प्रक्रिया के साथ चुनाव प्रचार भी गति पकड़ेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे