home page

अमरेली में भूकंप के लगातार झटके

 | 
अमरेली में भूकंप के लगातार झटके


अमरेली, 08 अप्रैल (हि.स.)। गुजरात के अमरेली जिले में बुधवार तड़के भूकंप के लगातार झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए।

गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह 4:15 बजे 1.8 तीव्रता का पहला झटका महसूस हुआ। इसके तुरंत बाद 4:16 बजे 2.3 तीव्रता का दूसरा झटका आया। इसके बाद सुबह 4:24 बजे 1.0 तीव्रता, सुबह 4:57 बजे 1.4 तीव्रता, सुबह 7:00 बजे 2.2 तीव्रता, सुबह 7:15 बजे 3.58 तीव्रता का झटका और अंत में सुबह 7:51 बजे 1.5 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया। ये झटके मीतियाला के साथ-साथ भाड़, नानुड़ी, धजड़ी, साकरपारा, वांकिया, खांभा और इंगोराला सहित आसपास के कई गांवों में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अमरेली से लगभग 43 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे