home page

प्रतापनगर–कोलकाता के बीच 15 अक्टूबर से चलेगी साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

 | 
प्रतापनगर–कोलकाता के बीच 15 अक्टूबर से चलेगी साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन


- यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने 14 फेरे निर्धारित किए

वडोदरा, 06 अक्टूबर (हि.स.)। यात्रियों की सुविधा, बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने और त्योहारी सीजन में अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल द्वारा प्रतापनगर–कोलकाता के बीच साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन विशेष किराये पर संचालित होगी।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना की विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 03110/03109 प्रतापनगर–कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल के कुल 14 फेरे होंगे।

प्रतापनगर–कोलकाता स्पेशल

ट्रेन संख्या 03110 प्रत्येक गुरुवार को वडोदरा से 16:15 बजे रवाना होगी और शनिवार को 12:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। यह ट्रेन 15 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक संचालित होगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 03109 प्रत्येक मंगलवार को 08:00 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन 23:40 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक चलेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

दोनों दिशाओं में ट्रेन वडोदरा, गोधरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, इदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्द्धमान स्टेशनों पर ठहरेगी।

ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे उपलब्ध रहेंगे।

8 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग

ट्रेन संख्या 03110 की बुकिंग 8 अक्टूबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे