home page

प्रधानमंत्री के नवसारी दौरे को लेकर समुद्री क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा

 | 

नवसारी, 07 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 8 सितंबर के संभावित नवसारी दौरे को देखते हुए समुद्री सुरक्षा के मद्देनजर नवसारी जिले के तटीय क्षेत्र में मरीन टास्क फोर्स द्वारा सघन कोस्टल पेट्रोलिंग की जा रही है।

एटीएस एवं कोस्टल सिक्योरिटी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमितकुमार विश्वकर्मा, समुद्री सुरक्षा एवं मरीन टास्क फोर्स के पुलिस उपमहानिरीक्षक ए.एम. मुनिया तथा हजीरा, सूरत के पुलिस अधीक्षक एस.जे. परमार के मार्गदर्शन में धोलाई बंदरगाह से पोंसरी-बिगरी तटीय क्षेत्र तक विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

नवसारी सेक्टर के पुलिस निरीक्षक यू.जे. पटेल के नेतृत्व में मरीन कमांडो की अलग-अलग टीमों ने संयुक्त रूप से तटीय क्षेत्र में पेट्रोलिंग की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, नावों तथा सुनसान स्थानों की गहन जांच की गई। समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल जानकारी प्राप्त करने के लिए मरीन टास्क फोर्स द्वारा लगातार निगरानी और सतर्कता बरती जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे