home page

शिवानी सखी मंडल ने कोच्चि में लहराया सफलता का परचम, ब्रिक्स विमेंस की अध्यक्ष ने किया स्टॉल का दौरा

 | 
शिवानी सखी मंडल ने कोच्चि में लहराया सफलता का परचम, ब्रिक्स विमेंस की अध्यक्ष ने किया स्टॉल का दौरा


भावनगर, 13 जुलाई (हि.स.)। गुजरात के भावनगर जिले के सिहोर ब्लॉक के शिवानी सखी मंडल ने ग्रामीण महिलाओं की प्रतिभा और आत्मनिर्भरता का अनूठा परिचय देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

केरल के कोच्चि में आयोजित इंटरनेशनल सरस मेले में शिवानी सखी मंडल की ओर से लगाए गए स्टॉल को देश-विदेश के

आगंतुकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। यह उपलब्धि सिहोर क्षेत्र के साथ ही पूरे भावनगर जिले के लिए गौरव का विषय बनी है।

ब्रिक्स विमेंस बिजनेस एलायंस के ब्राजीलियन चैप्टर की अध्यक्ष मोनिका मोंटेइरो ने भी स्टॉल का दौरा कर ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं को न केवल स्वरोजगार उपलब्ध कराते हैं, बल्कि वैश्विक बाजार तक पहुंचने के नए अवसर भी प्रदान करते हैं।

इसके अलावा मेले के दौरान चीन के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिवानी सखी मंडल के स्टॉल का दौरा किया और महिलाओं द्वारा तैयार की गई विभिन्न हस्तशिल्प कलाकृतियों एवं स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने महिलाओं के कौशल, रचनात्मकता और परिश्रम की सराहना की। साथ ही उत्पादों के निर्माण, गुणवत्ता और उनके पीछे विकसित स्वरोजगार मॉडल के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

शिवानी सखी मंडल की यह उपलब्धि दर्शाती है कि ग्रामीण महिलाओं को उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध कराया जाए तो वे अपनी प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विशिष्ट पहचान बना सकती हैं।

‘लोकल टू ग्लोबल’ की अवधारणा को साकार करते हुए शिवानी सखी मंडल ने गुजरात और देश का गौरव बढ़ाया है। यह सफलता अन्य सखी मंडलों और ग्रामीण महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत होने के साथ महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में नई दिशा दिखाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे