home page

गुजरात पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, 14 जून को होगी एलआरडी लिखित परीक्षा

 | 
गुजरात पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, 14 जून को होगी एलआरडी लिखित परीक्षा


अहमदाबाद, 27 मई (हि.स.)। गुजरात पुलिस में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। गुजरात पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने लोकरक्षक दल (एलआरडी) भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (ग्राउंड टेस्ट) में सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अब 14 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

भर्ती बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार 6 जून 2026 से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के आधिकारिक पोर्टल ojas.gujarat.gov.in� पर जाकर आवश्यक जानकारी भरनी होगी।

भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को समय रहते कॉल लेटर डाउनलोड करने और उसमें दी गई परीक्षा संबंधी सभी जरूरी सूचनाओं को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है।

गौरतलब है कि लोकरक्षक दल (LRD) भर्ती के लिए राज्यभर से लाखों युवाओं ने आवेदन किया था। पहले चरण की शारीरिक परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद अब भर्ती प्रक्रिया का सबसे अहम चरण यानी लिखित परीक्षा आयोजित होने जा रही है। परीक्षा की तारीख घोषित होते ही अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ गया है और अंतिम तैयारी को लेकर हलचल तेज हो गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे