पश्चिम विहार में राम लीला भूमि पूजन संपन्न, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दीप किया प्रज्ज्वलित
नई दिल्ली, 20 सितंबर (हि.स.)। प्रभु श्रीराम की भव्य लीला के मंचन के लिए रविवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ग्राउंड नजदीक रेडिसन होटल पश्चिम विहार में भूमि पूजन समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल दीप प्रज्ज्वलित किया और सांसद योगेंद्र चंदौलिया भगवान श्रीराम का ध्वजा रोहण किया। विधायक राजकुमार भाटिया, निगम पार्षद शिखा भारद्वाज, विनीत वोहरा मोनिका गोयल केशव पुरम जिला अध्यक्ष अजय खटाना खटाना मुख्य रूप से मौजूद रहे। यह रामलीला पश्चिमी दिल्ली की सबसे पुरानी और प्रसिद्ध रामलीला है, जो पिछले 46 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। आगामी 11 अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा।
पश्चिम विहार रामलीला कमेटी के चेयरमैन योगेश शर्मा टीटू, प्रधान भारत भूषण दुआ व महामंत्री अशवनी बागडी के अनुसार क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी एवं रामलीला कमेटी के मुख्य प्रेरणा स्रोत नरेश कुमार ऐरन एवं धर्मपत्नी सुनीता ऐरन के द्वारा श्री रामलीला महोत्सव के लिए आज रविवार को भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर कलाकारों द्वारा रामलीला के प्रमुख दृश्य भी मंचित किए गए। आगामी 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। लीला आयोजन में राजेंद्र कात्याल, आशीष खंडेलवाल, संजय त्यागी, गौरव अग्रवाल प्रकाश चंद जैन, सतीश राम गोयल, दर्शन गोयल, सुभाष गुप्ता, संजय गुप्ता,पंकज अग्रवाल का विशेष योगदान रहा है। रामलीला कमेटी के महामंत्री अश्वनी बागड़ी ने मंच संचालन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1981 से निरंतर रामलीला महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव की विशेषता यह है कि रामलीला मंचन में पश्चिम विहार क्षेत्र के निवासियों के परिवारों के बच्चे कलाकार प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन करते हैं।
क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी धर्मेंद्र सोलंकी ने बताया कि रामलीला मंचन के दौरान रामलीला मैदान में पूरी तरह से माहौल राममय हो जाएगा।
-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

