home page

गुजरात के 13 जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बेमौसम बारिश की चेतावनी

 | 
गुजरात के 13 जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बेमौसम बारिश की चेतावनी


अहमदाबाद, 05 मई (हि.स.)। गुजरात में मौसम विभाग ने 13 जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बेमौसम बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे भीषण गर्मी के बीच मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात के कई क्षेत्रों में बेमौसम बारिश दर्ज की गई है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से राज्य के मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज (5 मई) दोपहर 4 बजे वर्तमान स्तिति को जारी करते हुए अगले 3 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके तहत राज्य के 13 जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बेमौसम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

इन 13 जिलों में अलर्ट

कच्छ, नर्मदा, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, राजकोट, बोटाद, भावनगर, अमरेली, गिर सोमनाथ, बनासकांठा और साबरकांठा जिलों में दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना

इसके अलावा अरावली, महिसागर, दाहोद, पंचमहाल, छोटा उदेपुर, राजकोट, बोटाद, अमरेली और भावनगर जिलों के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार 9 से 11 मई के बीच राज्य के तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे