home page

गुजरात कैबिनेट के बड़े फैसले: पशुपालकों को ₹40 हजार का बीमा कवच

 | 
गुजरात कैबिनेट के बड़े फैसले: पशुपालकों को ₹40 हजार का बीमा कवच


गांधीनगर, 04 नवंबर (हि.स.) गुजरात सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद राज्य के प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने पशुपालकों, मछुआरों और आदिवासी समाज के कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और तटीय बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। मात्र ₹229 में मिलेगा ₹40 हजार का पशु बीमा राज्य के पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 'नेशनल लाइवस्टॉक मिशन' के तहत एक लाख पशुओं को बीमा कवर देने के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। इस कल्याणकारी योजना के तहत पशुपालकों को प्रति पशु मात्र ₹229 का प्रीमियम देना होगा, जबकि प्रीमियम की शेष 85 फीसदी राशि (लगभग ₹1,300) सरकार सब्सिडी के रूप में खुद वहन करेगी। इस योजना के जरिए पशुपालकों को एक वर्ष के लिए ₹40,000 तक का बीमा सुरक्षा कवच मिलेगा। सरकार के अनुसार, अब तक 'आई-खेड़ूत' (i-Khedut) पोर्टल पर इसके लिए 87,147 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। शियाल बेट टापू पर बनेगा मत्स्य अवतरण केंद्र अमरेली जिले के शियाल बेट टापू पर रहने वाले मछुआरा समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने वहाँ 'फिश लैंडिंग सेंटर' (मत्स्य अवतरण केंद्र) विकसित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इस फैसले से टापू पर सक्रिय 1,100 से अधिक मछुआरों को सीधा लाभ मिलेगा। यहाँ पाइल जेटी, रिक्लेमेशन, स्टोन बन्ड और पेवर ब्लॉक जैसी आधुनिक बुनियादी सुविधाएं स्थापित की जाएंगी, जिससे मछुआरों को मछली उतारने और अन्य संबंधित कार्यों में सहूलियत होगी। छोटा उदयपुर में मनेगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जन्मजयंती के ऐतिहासिक अवसर पर पूरे गुजरात में 'जनजातीय गौरव दिवस' और 'जनजातीय गौरव सप्ताह' का भव्य आयोजन किया जाएगा। आगामी 15 नवंबर को राज्य के सभी जिलों सहित विशेष रूप से 14 आदिवासी बहुल जिलों की सभी विधानसभा सीटों पर विभिन्न सांस्कृतिक और विकास कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस महोत्सव का मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम छोटा उदयपुर जिले में आयोजित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे