home page

गुजरात में 25 करोड़ के ड्रग्स मामले का आरोपित भागने की कोशिश में घायल, पुलिस ने मारी गोली

 | 
गुजरात में 25 करोड़ के ड्रग्स मामले का आरोपित भागने की कोशिश में घायल, पुलिस ने मारी गोली


अहमदाबाद, 26 अक्टूबर (हि.स.)। गुजरात में 25 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी कफिल अहमद ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी और क्राइम ब्रांच की टीम के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए असरवा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कफिल अहमद को नियमित मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान शाम करीब 4:30 बजे साबरमती रिवरफ्रंट के पास उसने पुलिस की गिरफ्त से भागने का प्रयास किया।

आरोपी के भागने की कोशिश करते ही पुलिस टीम में अफरा-तफरी मच गई। क्राइम ब्रांच के जवानों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपी और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने और आरोपी को भागने से रोकने के लिए क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक (पीआई) ने गोली चलाई। गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे