home page

जीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2026 : कल सुबह 8 बजे जारी होगा परिणाम

 | 
जीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2026 : कल सुबह 8 बजे जारी होगा परिणाम


अहमदाबाद, 05 मई (हि.स.)। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) कक्षा 10वीं (एसएससी) परीक्षा 2026 का परिणाम 6 मई को सुबह 8 बजे घोषित करेगा।

बोर्ड के अनुसार परीक्षाएं 26 फरवरी से 16 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जिनमें लगभग 15 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी किया जाएगा, जहां छात्र अपना सीट नंबर दर्ज कर परिणाम देख सकेंगे।

बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए वॉट्सएप सेवा भी उपलब्ध कराई है। छात्र अपना सीट नंबर 6357300971 पर भेजकर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

बोर्ड ने बताया कि परिणाम घोषित होने के बाद मार्कशीट और प्रमाणपत्र संबंधित स्कूलों को भेजे जाएंगे। वहीं जिन छात्रों को अपने अंकों के पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता होगी, वे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इसके अलावा पूरक परीक्षा और नाम सुधार से संबंधित जानकारी भी शीघ्र ही बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

कक्षा 10वीं का यह परिणाम छात्रों के आगे की शैक्षणिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे