home page

मुख्यमंत्री ने सूरत में स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुस्तक मेले का किया उद्घाटन

 | 
मुख्यमंत्री ने सूरत में स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुस्तक मेले का किया उद्घाटन


सूरत, 22 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को सूरत नगर पालिका द्वारा वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी के मैदान में आयोजित ‘स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुस्तक मेला’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी उपस्थिति थे। यह मेला एक मार्च तक चलेगा, जिसमें शहरवासियों को साहित्य, बागवानी और हस्तकला का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

पुस्तक मेला के साथ हॉर्टिकल्चर मेला (फ्लावर शो), शिल्पग्राम मेला और फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया है। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विभिन्न स्टॉल्स का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखी गई पुस्तकों और उनके जीवन व सुशासन पर आधारित साहित्य से सजे विशेष थीम पवेलियन “विजनरीज वॉल्ट: वर्ड्स दैट बिल्ड नेशन” को भी देखा और रुचि दिखाई।

मुख्यमंत्री ने सेमिनार हॉल में उपस्थित लोगों के साथ प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 133वीं कड़ी का लाइव प्रसारण भी देखा।

इस अवसर पर मेयर दक्षेश मावाणी, विधायक मनुभाई पटेल, संदीप देसाई, अरविंद राणा, किशोर काणाणी, संगीता पटेल, जिला कलेक्टर डॉ. सौरभ पारधी, म्यूनिसिपल कमिश्नर एम. नागराजन, डिप्टी मेयर डॉ. नरेंद्र पाटिल, स्थायी समिति के चेयरमैन राजन पटेल, शहर संगठन अध्यक्ष परेश पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे