home page

सघन टिकट जांच में 18 करोड़ का राजस्व अर्जित

 | 
सघन टिकट जांच में 18 करोड़ का राजस्व अर्जित


वडोदरा, 25 मार्च (हि.स.)। पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के वाणिज्य विभाग की टिकट जांच टीम ने गहन टिकट जांच अभियान में वित्तीय वर्ष 2025-26 में (दिनांक 22.03.2026 तक) 18 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना की विज्ञप्ति के अनुसार वडोदरा मंडल वैध यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा प्रदान करने तथा बिना टिकट/अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर गहन टिकट जांच अभियान चलाता है। मंडल के वाणिज्य विभाग की टिकट जांच टीम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में (दिनांक 22.03.2026 तक) 18 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। यह उपलब्धि सघन एवं नियमित टिकट जांच अभियान, क्षेत्रीय पर्यवेक्षण में वृद्धि तथा सुदृढ़ सतर्कता एवं यात्रियों में नियमों के पालन सुनिश्चित करने के प्रयासों का परिणाम है। यह सफलता टीम के समन्वित प्रयास, प्रभावी निगरानी एवं कार्यकुशलता को दर्शाती है। वडोदरा मंडल बेहतर यात्री सेवाओं एवं राजस्व वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे