सूरत में आचार्य यशोवर्मसूरिश्वरजी के पदप्रदान समारोह में शामिल हुए भूपेंद्र पटेल
सूरत, 22 फ़रवरी (हि.स.)। सूरत के वेसू इलाके स्थित बलर फार्म में आचार्य विजय यशोवर्मसूरिश्वरजी महाराज के गच्छाधिपति पदप्रदान का समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भाग लेकर आचार्यश्री का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल भी उपस्थित रहे।
समारोह में जनप्रतिनिधियाें ने नए गच्छाधिपति को तिलक कर शुभकामनाएं दीं। पूर्व गच्छाधिपति अभयदेवसूरिश्वर महाराज ने विधि-विधान से उन्हें पद सौंपा।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में आने से मन को शांति और सच्चा सुख मिलता है। उन्होंने आचार्यश्री के 63 साल के दीक्षा जीवन की सराहना की और कहा कि उन्होंने समाज के लिए बहुत अच्छा काम किया है।
उन्होंने बताया कि आचार्यश्री ने बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए कई शिविर आयोजित किए और लोगों को अच्छे संस्कार दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि असली सुख साधारण और संयमित जीवन में होता है, इसलिए सभी को धर्म से जुड़े रहना चाहिए।
वही उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि जैनाचार्यों के मार्गदर्शन से समाज में अच्छा बदलाव आया है। उन्होंने आचार्य के काम की सराहना की।
इस मौके पर आचार्य के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘श्रद्धेय गुरुदेवश्री’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में कई नेता, अधिकारी, जैन संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कार्यक्रम में
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे

