home page

ईरान में फंसे वलसाड-नवसारी के 72 मछुआरे सकुशल वतन लौटे

 | 
ईरान में फंसे वलसाड-नवसारी के 72 मछुआरे सकुशल वतन लौटे


ईरान में फंसे वलसाड-नवसारी के 72 मछुआरे सकुशल वतन लौटे


वलसाड, 13 अप्रैल (हि.स.)। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान में फंसे गुजरात के वलसाड और नवसारी जिलों के 72 मछुआरे सुरक्षित भारत लौट आए हैं। सोमवार सुबह ये सभी मछुआरे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दो बसों से वलसाड सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।मछुआरों के वतन लौटते ही उन्होंने “भारत माता की जय” के नारे लगाए और अपने परिवारों से मिलकर खुशी जताई। सुबह पहली बस में 38 और दोपहर में दूसरी बस में 34 मछुआरे वलसाड पहुंचे। इस दौरान राज्य के मंत्री कनुभाई देसाई, विधायक भरतभाई पटेल, जिला कलेक्टर भव्य वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे और सभी मछुआरों का स्वागत किया।वलसाड के मछुआरे राजेशभाई पटेल ने बताया कि 28 फरवरी को ईरान में अचानक बम धमाके शुरू हो गए थे। उस समय वे समुद्र में थे और उनकी नाव का जीपीएस सहित अन्य उपकरण बंद हो गए थे। हालात से घबराकर वे करीब एक महीने तक कमरे में छिपे रहे। एयरपोर्ट बंद होने के कारण भारत लौटना मुश्किल हो गया था। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की मदद से उन्हें वहां रहने, खाने और सुरक्षित वापसी की व्यवस्था मिली। मछुआरों और उनके परिवारों ने केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / यजुवेंद्र दुबे