home page

बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन' का जलवा

 | 
बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की 'द वन' का जलवा


मुंबई, 28 सितंबर (हि.स.)। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन अपनी कमाई में तेजी दर्ज की है।

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया जबकि पहले दिन 8 करोड़ और दूसरे दिन 11.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह तीन दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 33.25 करोड़ रुपये हो गया है वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 43.15 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया है और 50 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। फिल्म में सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और श्वेता तिवारी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

दूसरी ओर, नानी की 'द पैराडाइज' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने रविवार को चौथे दिन सभी भाषाओं में 15.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शुरुआती तीन दिनों की 64.80 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन अब 80.50 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह फिल्म 100 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। दुनियाभर में 'द पैराडाइज' अब तक 138.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म में नानी के साथ राघव जुयाल, मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी भी नजर आ रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे