home page

सलमान खान का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, 'एसवीसी 63' के लिए कम किया 16 किलो वजन

 | 
सलमान खान का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, 'एसवीसी 63' के लिए कम किया 16 किलो वजन


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने आखिरकार अपने जबरदस्त फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन पर चुप्पी तोड़ दी है। पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर उनके बदले हुए लुक की चर्चा थी और माना जा रहा था कि वह अपनी आगामी फिल्म 'एसवीसी 63' के लिए वजन कम कर रहे हैं। अब खुद अभिनेता ने खुलासा किया है कि उन्होंने 16 किलो वजन घटाया है। सलमान का यह बयान उनके भाई सोहेल खान के रियलिटी शो 'अलायंस' में पहुंचने के दौरान सामने आया, जहां वह सोहेल का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे।

शो के दौरान सलमान ने मजाकिया अंदाज में सोहेल से कहा कि उनका वजन कम हो गया है। इस पर सोहेल ने गर्व से बताया कि उन्होंने 12 किलो वजन घटाया है। जवाब में सलमान ने कहा, मैंने 16 किलो वजन घटाया है। सलमान के इस खुलासे के बाद उनके फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया। हाल के दिनों में अभिनेता लगातार जिम से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहे हैं, जिन्हें प्रशंसकों ने खूब पसंद किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर 'एसवीसी 63' की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म में वह पहली बार साउथ भारतीय अभिनेत्री नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दिल राजू के निर्माण में बन रही इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की बड़ी परियोजनाओं में गिना जा रहा है। 'एसवीसी 63' के ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे