home page

'ईथा' का दमदार टीजर आया सामने

 | 
'ईथा' का दमदार टीजर आया सामने


अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईथा' का टीजर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। 'स्त्री 2' की सफलता के बाद श्रद्धा अब एक बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर पहले सिनेमाघरों में 'कॉकटेल 2' के साथ दिखाया गया था, जिसे अब यूट्यूब पर भी रिलीज कर दिया गया है।

टीजर की शुरुआत एक भावनात्मक और हैरान कर देने वाले दृश्य से होती है। श्रद्धा फिल्म में प्रसिद्ध तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं। टीजर में वह मंच के पीछे अकेले बच्चे को जन्म देने के बाद तुरंत लावणी प्रस्तुति की तैयारी करती दिखाई देती हैं। उनका संवाद, पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी, पर नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी, किरदार की जुझारू और प्रेरणादायक सोच को सामने लाता है।

फिल्म का टीजर दर्शकों को भावनाओं, संघर्ष और कला के प्रति समर्पण की झलक देता है। फिल्म में रणदीप हुड्डा और जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'ईथा' 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और श्रद्धा कपूर के करियर की सबसे अलग फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे