home page

'उड़ता तीर' की नई रिलीज डेट का ऐलान

 | 
'उड़ता तीर' की नई रिलीज डेट का ऐलान


आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'उड़ता तीर' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। आकाश ए. कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पहले 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब दर्शकों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज तारीख का ऐलान करते हुए पहला पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें आयुष्मान का मजेदार और अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और सिखिया एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।

पोस्टर में आयुष्मान को भारत और पाकिस्तान की सीमा के बीच झूलते हुए दिखाया गया है। उनके ऊपर एक 'अति गोपनीय' फाइल रखी नजर आ रही है, जबकि दोनों तरफ भारत और पाकिस्तान के देशचिन्ह दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर का यह दिलचस्प अंदाज फिल्म की हास्य और अराजकता से भरी कहानी की झलक देता है। पोस्टर के साथ लिखा गया है, 'देशभक्ति तो याद है... पर देश नहीं। असीमित अराजकता, भ्रम और एक्शन के लिए तैयार हो जाइए!'

नई रिलीज डेट के साथ 'उड़ता तीर' अब 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर सामने आए पोस्टर ने इसकी कहानी और आयुष्मान के किरदार को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि आकाश ए. कौशिक की यह कॉमेडी और एक्शन से भरपूर फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों का कितना मनोरंजन कर पाती है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे