जानिये कौन हैं श्वेता, जो सोशल मीडिया पर हो रही हैं ट्रोल
| Feb 19, 2021, 18:01 IST
एक लड़की सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही है. तकनीकीकरण के दौर में सुविधा के साथ-साथ सावधानी बरतना बेहद जरुरी होता है. नहीं तो कहते है ना कि सावधानी हटी-दुर्घटना घटी. कुछ ऐसा ही हुआ श्वेता के साथ, सावधानी हटने के कारण वों दुर्घटना की शिकार बन बैठी. अब वह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रही है. भला कौन जानता है कि ख़बरें पढ़ते-पढ़ते आप से भी कोई ऐसी गलती हो जाए, जिससे आप सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो जाए. सोशल मीडिया पर कब, कौन और कैसे ट्रेंड हो जाये, यह कोई नहीं जानता है. साहब ट्रेडिंग में चल रहे ऐसे ही एक नाम को इंटरनेट के सर्च बार में खूब खोजा जा रहा है. जो कि अभी भी ट्रेडिंग में चल रहा है. उसे लोग खूब सर्च कर रहे हैं. वह नाम है #Shweta. इस ट्रेंड को देखकर लोगों के दिमाग में श्वेता तिवारी, श्वेता त्रिपाठी और श्वेता पंडित आदि को लेकर कोई ना कोई सवाल तो जरूर उठा होगा. लेकिन जब मामला समझ में आया तो पता चला कि असल में ये घटना किसी के साथ भी हो सकती है.कोई भी सोशल मीडिया की ट्रोलिंग का शिकार हो सकता है, जैसे कि बिनोद हुए थे. जब से कोरोना महामारी आयी देशभर में लॉकडाउन के बाद स्कूल और ऑफिस घर की चारदीवारी में शिफ्ट हो गए थे. जिस वजह से कॉलेज की पढ़ाई ऑफिस की मीटिंग का काम लोग जूम, गूगल मीट जैसे प्लैटफॉर्म्स पर कर रहे हैं. श्वेता सभी लोगों की तरह जूम मीटिंग पर अपनी क्लास ले रही थी. इस क्लास में श्वेता के अलावा 111 लोग और थे. हुआ ये कि क्लास के दौरान उनके पास एक दोस्त का फ़ोन आया. श्वेता ने अपना फोन का माइक म्यूट किये बिना ही अपने दोस्त से बात करनी शुरू कर दी. जिस वजह से श्वेता की बातें ऑनलाइन क्लास में मौजूद सारे लोग सुन रहे थे

