home page

'अंधभक्त' को लेकर ईशा कोप्पिकर ने रखी राय, कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया

 | 
'अंधभक्त' को लेकर ईशा कोप्पिकर ने रखी राय, कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया


अभिनेत्री इशा कोप्पिकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर खुद को गर्वित 'अंधभक्त' बताया है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उनकी यह भक्ति किसी राजनीतिक दल या नेता के प्रति नहीं, बल्कि देश और उसकी तरक्की के प्रति है। इशा के इस बयान को अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत का भी समर्थन मिला। कंगना ने इशा की पोस्ट साझा करते हुए कहा कि वह भी इस तरह की देशभक्ति से खुद को जोड़कर देखती हैं।

इशा ने अपने वीडियो में देश के प्रति प्रेम और राजनीतिक समर्थन के बीच अंतर समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि देश से प्यार करने का अर्थ यह नहीं है कि नागरिक अपने नेताओं से सवाल नहीं पूछ सकते। उनके मुताबिक, देश की प्रगति में योगदान देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और जरूरी मुद्दों पर सवाल उठाना भी इसी जिम्मेदारी का हिस्सा है। उन्होंने लोगों से राजनीति और नेताओं से ऊपर देश को रखने तथा देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

वहीं, कंगना रनौत ने इशा के विचारों का समर्थन करते हुए अपने सामाजिक और सार्वजनिक सक्रियता से जुड़े अनुभव भी साझा किए। उन्होंने 26/11 मुंबई हमलों के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों समेत विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने का जिक्र किया। कंगना ने कहा कि उन्हें अपने देश और यहां के लोगों का 'भक्त' होने पर गर्व है। दोनों अभिनेत्रियों के बयानों में देशभक्ति को किसी राजनीतिक दल या नेता से जोड़ने के बजाय देश और उसके नागरिकों के प्रति समर्पण को प्राथमिकता देने की बात सामने आई।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे