home page

फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2027 का आगाज, राज्य की प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

 | 
फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2027 का आगाज, राज्य की प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच


हैदराबाद में फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2027 का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन और मेघा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की साझेदारी में शुरू हुआ यह आयोजन तेलंगाना की खूबसूरती, प्रतिभा और समृद्ध संस्कृति को राष्ट्रीय मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

लॉन्च कार्यक्रम में फेमिना मिस इंडिया साउथ 2026 इंदु फाल्गुणी और फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना 2024 प्रकृति कंबम विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। दोनों ने अपने मिस इंडिया सफर के अनुभव शेयर करते हुए राज्य की युवा महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ इस मंच का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया।

मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन, वर्ल्डवाइड मीडिया और टाइम्स समूह की इकाई ने मेघा सर्विसेज को तीन वर्ष के लिए फेमिना मिस इंडिया तेलंगाना का एक्सक्लूसिव स्टेट लाइसेंसी नियुक्त किया है। इस पहल का उद्देश्य सिर्फ सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि तेलंगाना की विरासत, कला, हथकरघा, खान-पान, त्योहारों और आधुनिक जीवनशैली को भी मंच पर प्रदर्शित करना है। टैलेंट हंट को हैदराबाद तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि राज्य के विभिन्न शहरों और कस्बों से प्रतिभाओं को जोड़ने की योजना है। चयनित प्रतिभागियों को ग्रूमिंग, मेंटरशिप और पेजेंट्री से जुड़े अनुभव भी दिए जाएंगे।

आयोजकों का कहना है कि यह मंच तेलंगाना की युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करेगा। राज्यस्तरीय ऑडिशन अक्टूबर और नवंबर 2026 में विभिन्न चरणों में आयोजित किए जाने की योजना है, जबकि ग्रैंड फिनाले दिसंबर में हैदराबाद में होने की संभावना है। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इस मंच से चुनी गई प्रतिभाओं को मिस इंडिया के साथ फैशन, मॉडलिंग, मनोरंजन, मीडिया और लाइफस्टाइल जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे