home page

बॉक्स ऑफिस पर छाई 'धुरंधर 2'

 | 
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'धुरंधर 2'


रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड पर शानदार कमाई के साथ फिल्म ने 11वें दिन 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रिलीज के बाद से ही फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही और यह लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 10वें दिन 75.22 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि 11वें दिन यह बढ़कर 81.51 करोड़ रुपये हो गई। इसी के साथ फिल्म की कुल नेट कमाई 846.87 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, दुनियाभर में भी 'धुरंधर 2' का जलवा कायम है और इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,361.95 करोड़ रुपये हो चुका है।

फिल्म ने अपनी शानदार सफलता के दम पर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इसने यश की 'केजीएफ: चैप्टर 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं, पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' पर 'धुरंधर 2' का असर साफ देखने को मिल रहा है, जो 11वें दिन महज 1.03 करोड़ रुपये ही कमा सकी और अब तक 69.94 करोड़ रुपये का कुल कारोबार कर पाई है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे