home page

हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

 | 

शिवसागर (असम), 09 मई (हि.स.)। शिवसागर जिले के गौरीसागर इलाके में नशे धूत में एक व्यक्ति द्वारा एक युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने शनिवार को दावा किया है कि जिले के गौरीसागर में पिसल दास नामक युवक पर धारदार दाव से प्रहार कर धनीराम गोगोई ने मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय धनीराम नशे में धूत था। घटना को अंजाम देने के बाद धनीराम ने दाव लेकर थाने में आत्म समर्पण कर दिया।

यह घटना मिंटा नदी के समीप हुई । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में हत्या का एक मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी