home page

स्मैक के साथ तस्कर आज़म गिरफ्तार

 | 
स्मैक के साथ तस्कर आज़म गिरफ्तार


हरिद्वार, 01 मार्च (हि.स.)। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत रविवार को श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान चौकी चण्डीघाट क्षेत्र स्थित गौरीशंकर पार्किग से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपित पूर्व में भी जेल जा चुका है।

पुलिस के अनुसार श्यामपुर कोतवाली पुलिस चैकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को आते देखा। तलाशी लेने पर आरोपित के पास से 10.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम पता आजम पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम बूढाहेडी थाना पथरी थाना श्यामपुर, हरिद्वार बताया।

आरोपित पर जनपद के थाना पथरी व थाना खानपुर पर पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला