सुरक्षा गार्ड साथियों को लेकर ओटी में घुसा, नर्सिंग स्टाफ से मारपीट
जोधपुर, 22 अपै्रल (हि.स.)। शहर के महात्मा गांधी अस्पताल में आर्थोपैडिक ऑपरेशन थियेटर में अस्पताल का एक पूर्व सुरक्षा गार्ड घुस गया। उसने नर्सिंग स्टाफ से मारपीट, धक्काधूम की और जान की धमकीं दी। संविदा पर लगे एक अन्य नर्सिंग स्टाफ की तरफ से पूर्व सुरक्षा गार्ड सहित अन्य के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और धमकाने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान की है, संभवत : उसे आज शाम तक पकड़ा जा सकता है।
सरदारपुरा पुलिस थाने के एएसआई रमेश विश्रोई ने बताया कि चांदपोल निवासी मोन्टु पुत्र उमरचंद जो एमजीएच में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसकी तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 20 अप्रैल की रात करीब 9. 30 बजे वह इमरजेंसी ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन थिएटर में ड्यूटी पर था। उस समय डॉक्टरों की टीम नर्सिग स्टॉफ विष्णु गौतम एवं राहुल पंवार डॉ विकास , डॉ दुष्यत , डॉ आर्यन मरीज की सर्जरी कर रहे थे। तब सन्नी नाम का युवक अपने तीन चार साथियों संग आया और ओटी में घुस गया। उसने स्टाफ से मारपीट करने के साथ धक्काधूम की। उसने स्टाफ को जान की धमकीं भी दी।
एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि अब तक की जांच में पता लगा कि आरोपी सन्नी एमजीएच में सुरक्षा गार्ड लगा हुआ था, जोकि दस दिनों से गैर हाजिर चल रहा था। तब ठेकेदार ने उसकी जगह पर किसी अन्य को काम पर रख लिया। वह भी संविदा पर ही लगाया गया था। इस बात को लेकर सन्नी नाराज हो गया और खुननस पाल बैठा। 20 अपै्रल की रात को आया और उक्त वारदात को अंजाम दिया गया। उसकी तलाश जारी है। शाम तक संभवत : उसे पकड़ लिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

