home page

सिलीगुड़ी में सनसनीखेज वारदात : सौतेले पिता ने बच्चे की हत्या

 | 
सिलीगुड़ी में सनसनीखेज वारदात : सौतेले पिता ने बच्चे की हत्या


सिलीगुड़ी, 18 मार्च (हि. स.)। सिलीगुड़ी के मेडिकल चौकी अंतर्गत विधानपल्ली इलाके में बुधवार को दस वर्षीय लापता बच्चे की हत्या उसके ही सौतेले पिता ने करने की बात कबूल की है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपित का नाम उत्तम बर्मन है। वह सीतलकुची का निवासी है।

मृतक की मां सावित्री बर्मन को पहले से ही अपने पति पर शक था। उनका आरोप था कि बीते गुरुवार को आरोपित चार्जर लेने के बहाने घर आया और बच्चे को अपने साथ ले गया, जिसके बाद से वह लापता था। मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपित को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह बच्चे को पसंद नहीं करता था और उसे रास्ते से हटाने की योजना पहले ही बना चुका था। घटना के दिन वह बच्चे को लेकर गया और गाजोलडोबा कैनाल में फेंक दिया। अदालत ने आरोपित को पहले जेल हिरासत और फिर पुलिस हिरासत में भेजा, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ। बुधवार सुबह से पुलिस गाजोलडोबा कैनाल में बच्चे के शव की तलाश में जुटी हुई है।

इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक हिंसा और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार