home page

सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

 | 
सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 19 मार्च (हि.स.)। पुलिस ने सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र से एक नशा तस्कर को लाखों रुपये की करीब 30 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एएनसी प्रभारी डबवाली रणजोध सिंह ने गुरुवार को बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान शिव प्रकाश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव चौटाला में मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे दबोच लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से करीब 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान शिवप्रकाश के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा सीआईए डबवाली ने 51 किलोग्राम पोस्त तस्करी के मामले में वांछित मुख्य तस्कर को पंजाब के लुधियाना से काबू किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के बूटा सिंह के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने पंजाब के फरीदकोट निवासी गुरविंद्र सिंह व लक्की को सिरसा जिले क्षेत्र से चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मुख्य तस्कर के रूप में बूटा सिंह का नाम सामने आया था। पुलिस ने आरोपी बूटा सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की और महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर उसे लुधियाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

डिंग थाना पुलिस ने गांव जोधकां क्षेत्र में खेतों से टयूबवेल की केबल तार चोरी करने की वारदातों में संलिप्त दो युवकों को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर किया है। डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी दीपू व उमेश के रूप में हुई है। गौरतलब है कि इस संबंध में पुलिस ने ट्यूबवेलों की केबल तार चोरी की वारदात में संलिप्त तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरीशुदा केबल तार बरामद कर उनके दो अन्य साथियों की पहचान कर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma