home page

सर्राफा व्यापारी के साथ हुई टप्पेबाजी का पुलिस ने किया खुलासा, शातिर महिला गिरफ्तार

 | 
सर्राफा व्यापारी के साथ हुई टप्पेबाजी का पुलिस ने किया खुलासा, शातिर महिला गिरफ्तार


हमीरपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में सर्राफा कारोबारी की दुकान से करीब आधा किलोग्राम चांदी लेकर फरार होने वाली शातिर महिला को शनिवार के दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके पास से चोरी की गई चांदी के पायलें भी बरामद की गई है।

मौदहा कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने शनिवार को शाम बताया कि हाल में ही सर्राफा व्यापारी की दुकान से चांदी की पायल पार करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चांदी की पायलें भी बरामद की गई हैं।

बीते पांच दिन पहले मौदहा कस्बे के तहसील रोड स्थित एक प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी की दुकान पर एक महिला और युवती पायल खरीदने के बहाने गई थीं और टप्पेबाजी कर चार सौ ग्राम चांदी की पायलें पार कर दी थीं। पीड़ित सर्राफा व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले की जांच शुरू कर दी थी। उसी सिलसिले में कोतवाली पुलिस ने पढोरी अण्डर पास के निकट से घाटमपुर थाना क्षेत्र के रार गांव निवासी आशा उर्फ़ सुर्भी को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से चोरी की गई तीन जोड़ी चांदी की पायलें भी बरामद की गई हैं। बताते चलें कि, उक्त महिला पर कानपुर नगर में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस महिला का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा