सट्टा-पट्टी व 35,175 रुपये नगद के साथ एक सटाेरिया गिरफ्तार
दंतेवाड़ा, 26 मई (हि.स.)। जिले के बचेली थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज मंगलवार काे सट्टा-पट्टी लिखते एक सटाेरिया जयदेव अग्रवाल, 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 2, अंधेरी चौक बचेली को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसके पास से नगदी रकम और सट्टा-पट्टी बरामद की है। थाना बचेली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जेडी किराना स्टोर्स के पीछे सुनसान स्थान पर अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिखी जा रही है। थाना बचेली पुलिस और साइबर सेल टीम ने मौके पर घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा, जो कागज पर अलग-अलग अंक लिख रहा था। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जयदेव अग्रवाल, 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 2, अंधेरी चौक बचेली बताया।
पुलिस ने तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सट्टा-पट्टी लिखी पर्चियां मिलीं। विभिन्न अंकों से लिखित दस्तावेज और कुल 35,175 रुपये नगद भी बरामद हुए। ट जयदेव अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

