home page

संभल निवासी युवक पर युवती को अगवा कर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोप में केस दर्ज

 | 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के आदेश पर केस हुआ दर्ज

मुरादाबाद, 15 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद महानगर के थाना कटघर क्षेत्र निवासी युवती की मां ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल को दिए शिकायती पत्र में संभल निवासी युवक पर बहला-फुसलाकर अगवा करने, और फिर एआई से आपत्तिजनक फोटो तैयार कर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिये। एसएसपी के आदेश पर आज आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती की मां ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल को दिए शिकायती पत्र में संभल निवासी युवक अहसान पर पहला बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। थाने में दोनों पक्षों के बीच अलग रहने का समझौता हुआ था। युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरे युवक से तय कर दी। इसके बाद आरोपित युवक ने युवती की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से आपत्तिजनक फोटो तैयार कर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी।

थाना कटघर प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में आरोपित युवक अहसान के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर बुधवार को कटघर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल