शातिर ने कॉल किया और खाते में पैसे होने की दी जानकारी : एक लाख पार हुए
जोधपुर, 19 सितम्बर (हि.स.)। शहर के बनाड़ एरिया नांदड़ी इंद्रप्रस्थ नगर में एक युवक के साथ ठगी हो गई। शातिर ने उसके बैंक एकाउंट में केश पड़ा होने की जानकारी देकर एकाउंट से एक लाख की नगदी साफ कर दी। तीन बार में एक लाख रूपए पार कर लिए गए। पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी। तब 25 हजार रूपए होना बताया गया। तीन हजार रूपए उसके खाते में आए। घटना 6 सितंबर की है। इस बारे में अब बनाड़ पुलिस जांच में जुटी है।
बनाड़ थाने के एसआई सुरेश चंद ने बताया कि इंद्रप्रस्थ नगर नांदड़ी स्थित राधा कृष्ण के सामने रहने वाले अजमल पुत्र पूनाया के साथ यह ठगी हुई। 6 सितंबर को किसी शातिर ने कॉल कर बैंक खाते में रूपए जमा होने बात कहते हुए झांसे में लिया। बाद में उसके बैंक खाते से 1 लाख रूपए निकाल लिए गए।
पीडि़त ने पुलिस को बताया कि खाते से रकम तीन बार में निकाली गई। पहले 90 हजार फिर 5-5 हजार के ट्रांजेक्शन किए गए। साइबर पोर्टल पर पीडि़त ने शिकायत दी तब उसके द्वारा 25 हजार रूपए होल्ड होना बताया गया है। तीन हजार खाते में आए है। एसआई सुरेश चंद के अनुसार मामले में अब अग्रिम जांच की जा रही है। शातिर के बैंक एकाउंट नंबर के साथ फोन नंबर का भी पता लगाया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

