शातिर चोर गिरफ्तार, सात बाइक बरामद
| Oct 15, 2026, 17:28 IST
जोधपुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से चोरी की 7 बाइक बरामद की गई है। आरोपित के खिलाफ पहले भी तीन मामले थाने में दर्ज हैं। वहीं पुलिस अब आरोपित से चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की। इसी दौरान जांच में पुलिस ने सेखाला शरेगढ़ निवासी नरपत पुत्र जगदीश नाम के युवक को पकड़ा। उससे पूछताछ में सामने आया कि उसने कई जगहों पर बाइक चोरी की वारदातें की हैं। उसकी निशानदेही पर सात चोरी की बाइक बरामद की गईं। फिलहाल पुलिस चोरी की अन्य वारदातों को लेकर चोर से पूछताछ कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

